CG BREAKING:दुर्ग के बाद रायपुर में बड़ी वारदात…… 3 साल की बच्ची के साथ रेप….चॉकलेट देने के बहाने बुलाया

Raipur:तीन वर्ष की एक मासूम बच्ची के साथ 13 साल के नाबालिग बच्चे ने रेप किया है। पुलिस ने 13 वर्षीय बच्चे को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शहर के पंडरी थाना क्षेत्र में बालिका से उसके पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने बलात्कार किया है।

सोमवार दोपहर को बालिका पड़ोस में रहने वाले आरोपी के घर खेलने गई थी। आरोपी ने उसे चॉकलेट का लालच दिया और उसका यौन शोषण किया। उनके अनुसार, जब बच्ची रोने लगी तो आरोपी ने उसे उसके घर के बाहर छोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची रोते हुए घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!