दुर्ग ब्रेकिंग : दुर्ग केंद्रीय जेल प्रशासन द्वारा समाजसेवियों को सम्मानित किया गया
दुर्ग केंद्रीय जेल प्रशासन के तत्वाधान में ओम सत्यम शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय गोंडवाना समाज धमधा गढ़ के सलाहकार श्री सीता राम ठाकुर, जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य एवं रेड क्रॉस सोसाइटी दुर्ग शाखा के सदस्य श्री दिलीप ठाकुर को उनके मानवीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

ये सम्मान उन्हें विगत कई वर्षों से जेल के बंदी पुरुषों और बंदी महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आयोजित चिकित्सा शिविरों और स्वास्थ्य दिशा-निर्देश शिविरों के माध्यम से मार्गदर्शन देने के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में केंद्रीय जेल के सहायक जेल अधीक्षक श्री अशोक साव और हेड कांस्टेबल श्री गणपत ध्रुव ने सम्मान पत्र प्रदान किया। इस मानवीय कार्य के लिए ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति, जीवन दीप समिति और सत्य साई सेवा समिति द्वारा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

