दुर्ग ब्रेकिंग: पटेल चौक दुर्ग में छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारों से गूंजा स्थापना दिवस समारोह
1 नवम्बर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के रजत वर्ष के पावन वर्ष में आज प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट ऑफीस के समीप, पटेल चौक दुर्ग में “छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा” का पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें युवा वर्ग, आम जन मानस उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ महतारी की जय का हुकांर लगाया गया। कार्यक्रम के संचालक ब्रम्हा तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण दिवस से आज 25 वर्ष पूरे हो गये।

छत्तीसगढ़ महतारी के आशिर्वाद से छत्तीसगढ़ राज्य के माटी पुत्र सदैव अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ते रहेंगे। नई ऊर्जा के संचार के साथ आगामी वर्ष मे छत्तीसगढ़ के युवाओं को कंधे से कंधे मिलाकर, सकारात्मक विचारधारा से दिन प्रतिदिन लक्ष्य को प्राप्ति हेतु तत्परता के कार्य करना है। छत्तीसगढ़ राज्य के अन्तर्गत असीमित संभावनाएँ है, प्रचुर मात्रा में संसाधन है, हर क्षेत्र में हमारा राज्य आगे है, हम युवाओं को ईमानदारी, निष्ठा से उस कार्य को करने का प्रयास करना है, छत्तीसगढ़ महतारी के आशिर्वाद से निश्चित रूप से सफलता मिलकर रहेगी।

कार्यक्रम में सफलतापूर्वक आयोजन में दीपदान, पुष्प समर्पण, धूपदान व माल्यार्पण किया गया ततपश्चात् प्रसाद वितरण किया गया । जिसमें कार्यक्रम संचालक ब्रम्हा तिवारी, भुपेन्द्र माण्डले, प्रहलाद निर्मलकर, ईशु साहू, अरबाज कुरैशी, दद्ध चन्द्राकर, रितेश शर्मा, तरुण साहू, नीलाम्बर कुमार सिन्हा एवं अन्य गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

