Bhilai Crime News: भिलाई में बर्थडे पार्टी में खूनी बवाल! पैसे मांगने पर मना किया तो दोस्तों पर टूटी बोतल से वार….
जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
▪️ शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपियों द्वारा एक राय होकर गाली-गलौच करते हुए बीयर की बोतल से हमला किया गया
▪️ घटना में घायल को चोट पहुंचाई गई तथा जान से मारने की धमकी देकर भय का वातावरण निर्मित किया गया
▪️ त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई
▪️ घटना में प्रयुक्त बीयर की टूटी हुई बोतल जप्त कर फरार आरोपी की तलाश जारी है
डिजिटल डेस्क | दुर्ग: दिनांक 20.04.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने मित्रों के साथ सेक्टर-07 मार्केट के पास जन्मदिन कार्यक्रम मना रहा था। इसी दौरान आरोपीगण द्वारा गाली-गलौच करते हुए शराब पीने हेतु पैसे की मांग की गई। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों द्वारा एक राय होकर जान से मारने की धमकी दी गई एवं बीयर की बोतल से प्रार्थी के पीठ पर हमला कर चोट पहुंचाई गई।
प्रकरण में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) BNS के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी डी. अजय एवं एस. विजय को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में एक अन्य आरोपी ए. मयंक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
▪️ घटना का कारण :
शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर विवाद उत्पन्न होना
▪️ घटनास्थल :
सेक्टर-07 मार्केट के पास मैदान एवं जयंती स्टेडियम के सामने, भिलाई नगर
▪️ आरोपी का नाम :
1. डी. अजय
2. एस. विजय
3. ए. मयंक (फरार)
▪️ जप्त सामग्री :
1. बीयर की टूटी हुई बोतल
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर के पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई रही, जिनके द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

