दुर्ग शिवनाथ नदी में दर्दनाक हादसा…..जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, नदी में बह गए दो दोस्त

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी/पीपर छेड़ी स्थित शिवनाथ नदी में जन्मदिन मनाने गए आठ दोस्तों में से दो किशोर तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही एस.डी.आर.एफ. दुर्ग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

 

कंट्रोल रूम दुर्ग से सूचना प्राप्त होने के बाद जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एस.डी.आर.एफ. की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने नदी में गहरे पानी तक पहुंचकर डीप डाइविंग के माध्यम से तलाश अभियान चलाया।

 

रेस्क्यू के दौरान एक किशोर का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान रेहान खान (14 वर्ष), पिता नदीम खान, निवासी बॉम्बे आवास उरला के रूप में हुई है। वहीं दूसरे लापता किशोर की तलाश के लिए एस.डी.आर.एफ. का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

 

रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व प्रभारी धनीराम यादव ने किया। टीम में भूपेंद्र सिंह, चंद्रप्रताप, राजकुमार यादव, दिलीप, सूरज, राजू महानंद, महेश, रमेश, राजेश नेताम, कुंजेश, दिनेश, शारदा और भानुप्रताप शामिल रहे।

 

एस.डी.आर.एफ. एवं पुलिस की टीम नदी में लापता दूसरे किशोर की तलाश में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!