Aaj ka Rashifal:4 November 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशिः
प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दीजिए। क्रोध पर काबू रखिएगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशिः
घरेलू सुख बाधित होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में प्रॉब्लम होगी, गृह कलह के संकेत हैं। सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशिः
पराक्रम रंग लाएगा, लेकिन थोड़ा रुक के। रुकावट के साथ पराक्रम आपका चलेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशिः
निवेश अभी मत करिएगा और जुबान पर काबू रखिएगा। बाकी मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति साथ दे रही है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशिः
एंग्जायटी होती रहेगी, घबराहट बेचैनी बनी रहेगी। प्रेम-संतान का साथ होगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। लेकिन बहुत अच्छा फील नहीं करेंगे। अग्रेसिवनेस आपके अंदर बनी रहेगी इस समय। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशिः
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
तुला राशिः
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। असमंजस वाली समाचार मिलेगी। थोड़ा सा मन बहुत अच्छा नहीं रहेगा प्रेम-संतान को लेकर के। बाकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई पड़ती है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। तांबे की वरतु दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशिः
कोर्ट-कचहरी से बचना चाहिए। व्यापारिक सफलता मिलने के संकेत हैं। सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु का पास होना शुभ देगा।
धनु राशिः
मान-सम्मान पर जरूर ध्यान रखिएगा। यात्रा अभी स्थगित रखें। स्वास्थ्य की स्थिति थोडी मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशिः
बहुत बचकर पार करिएगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं. चोट-चपेट लग सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, प्रेम की स्थिति अच्छी है, संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार की बहुत अच्छी स्थिति है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशिः
जीवनसाथी को लेकर के मन तनावग्रस्त रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोडी मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा है, नौकरी-चाकरी को लेकर के मन बहुत अच्छा फील नहीं करेगा लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा आपका। बस उदर रोग से परेशान रहेंगे इसलिए बहुत मज़ा नहीं आएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
मीन राशिः
शत्रुओं पर विजय पाएंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। डिस्टर्निंग समय है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार भी मध्यम है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

