भिलाई में पिकअप हटाने को कहा तो मचा बवाल! जैक रॉड-हॉकी लेकर टूट पड़े 4 आरोपी
सड़क किनारे खड़ी पिकअप हटाने को लेकर हुए विवाद में जैक रॉड एवं हॉकी स्टिक से मारपीट करने वाले चार आरोपी तत्काल गिरफ्तार
▪️ सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद में चार आरोपियों द्वारा एक राय होकर जैक रॉड, हॉकी स्टिक एवं मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
▪️ घटना में प्रयुक्त लोहे का जैक रॉड एवं हॉकी स्टिक आरोपियों के कब्जे से बरामद कर विधिवत जप्त की गई।
▪️ प्रकरण में त्वरित विवेचना करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
▪️ थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
दिनांक 29.07.2026 को प्रार्थिया पूजा साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी दक्षिण डबरापारा, भिलाई-03 अपने परिवार के साथ हाउसिंग बोर्ड 32 एकड़ से वापस घर लौट रही थी। डबरापारा पुल के नीचे सड़क किनारे एक पिकअप वाहन खड़ा होने के कारण उनकी कार आगे नहीं बढ़ पा रही थी। वाहन हटाने के लिए पिकअप मालिक को बुलाया गया, जिस पर वाहन चालक सोहन वर्मा मौके पर पहुंचा और विवाद करने लगा।
इसी दौरान प्रार्थिया के पति निलेश साहू भी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद सोहन वर्मा के साथ मोहन वर्मा, रामगोपाल वर्मा एवं उनका साथी राजा राजपूत भी वहां पहुंच गए। सभी आरोपियों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा पिकअप वाहन में रखे लोहे के जैक रॉड एवं हॉकी स्टिक से निलेश साहू एवं तेजराम साहू के सिर एवं पैरों पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने आई सैलजा साहू के साथ भी मारपीट की गई।
रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 399/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों की संलिप्तता प्रमाणित होने पर दिनांक 30.07.2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
▪️ घटना का कारण :
सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन को हटाकर रास्ता देने की बात को लेकर उत्पन्न विवाद।
▪️ मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपियों ने वाहन हटाने की सामान्य बात पर विवाद उत्पन्न कर एक राय होकर प्रार्थी पक्ष के साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देते हुए पिकअप वाहन में रखे लोहे के जैक रॉड एवं हॉकी स्टिक से हमला कर मारपीट की।
▪️ घटना स्थल :
डबरापारा पुल के नीचे, दक्षिण भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. सोहन वर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी डबरापारा, दक्षिण भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
2. मोहन वर्मा, उम्र 43 वर्ष, निवासी डबरापारा, दक्षिण भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
3. रामगोपाल वर्मा, उम्र 72 वर्ष, निवासी डबरापारा, दक्षिण भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
4. राजा राजपूत, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सोडही मराठी, थाना पथरिया, जिला मुंगेली, हाल निवास डबरापारा, दक्षिण भिलाई, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. घटना में प्रयुक्त 01 नग लोहे का जैक रॉड।
2. घटना में प्रयुक्त 01 नग हॉकी स्टिक।
▪️ वैधानिक कार्यवाही :
अपराध क्रमांक 399/2026 में धारा 109, 296, 115(2), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
▪️ सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा त्वरित विवेचना, आरोपियों की शीघ्र पहचान, गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी में सराहनीय भूमिका निभाई गई।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा तत्काल पुलिस को सूचना दें। हिंसात्मक घटनाओं एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

