Aaj ka Rashifal:8 April 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशि
आज मेष राशि के जातकों के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है और व्यापार भी धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। हरी वस्तु का दान करना और लाल वस्तु को पास रखना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ जातक आज संभलकर रहें, चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अनुकूल हैं, सेहत प्रभावित हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापार लगभग ठीक बना रहेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभरहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन जातकों को आज के दिन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजगार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। सेहत की स्थिति मध्यम तो प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है। व्यापार के लिए भी यह समय शुभबना हुआ है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का अपने शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा। वाहन की प्राप्ति हो सकती है, बड़ों का आशीष मिलेगा लेकिन सेहत प्रभावित हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति और व्यापार मध्यम बना रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
>
सिंह जातकों के लिए आज का दिन सेहत के लिहाज से मध्यम बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा, उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में हल्की उठा-पटक बनी रहेगी। पीली वस्तु पास रखें और बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को दांपत्य जीवन संभालकर रखना होगा। जीवन साथी के साथ रिश्ता उग्र बना रह सकता है। सेहत और प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापार लगभग ठीक बना रहेगा। नौकरी में रिस्क लेना ठीक नहीं है। शनि देव को प्रणाम करना शुभरहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों की स्थिति ठीक बनी हुई है। पराक्रम रंग लाएगा, रोजगार में तरक्की के योग बने हुए हैं और सेहत भी पहले की तुलना में अच्छी बनी रहेगी। प्रेम-संतान के लिए यह समय मध्यम बना हुआ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह समय अच्छा बना हुआ है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक जातकों के लिए धन के आगमन का समय बना हुआ है। कुटुम्ब में वृद्धि होगी। सेहत प्रभावित रहेगी लेकिन प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी रहेगी। व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। लाल वस्तु पास रखना और शनि से संबंधित बस्तु दान करना शुभ रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातक आज के दिन ओजस्वी तेजस्वी बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। सेहत पहले से बेहतर है लेकिन प्रेम संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापार ठीक बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ आज के दिन शुभता बनी रहेगी। जिसकी वजह से आपके लिए तरक्की के योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। शादीशुदा जीवन अच्छा बना हुआ रहेगा लेकिन प्रेम करने वाले लोगों के लिए यह समय कुछ खास नहीं है। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
मकर राशि
मकर जातकों के लिए चिंताकारी समय बना हुआ है। मन व्याकुल और घबराहट, बेचैनी बनी रहेगा। सेहत हल्की प्रभावित होगी। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। सेहत की स्थिति ठीक-ठाक तो प्रेम-संतान की स्थिति हल्की नेगेटिविटी के साथ अच्छी बनी हुई है। व्यापार अच्छा बना हुआ है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
मीन राशि
व्यापारिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कोट-कचहरी में विजय के योग बने हुए हैं। सेहत, प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। पीली वस्तु पास रखना शुभ बना रहेगा।

