Aaj ka Rashifal:4 September 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः

ताल्लुकात बढ़ेंगे, रिलेशन बढ़ेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, धन का आवक बढ़ेगा। काली जी को प्रणाम करना और शुभहोगा।

वृषभ राशिः

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। समाज में सराहना होगी, आपका कद बढ़ेगा, ऊर्जावान बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरा वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

मिथुन राशिः

अच्छा समय नहीं चल रहा है, स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। शुभ कार्यों में खर्च होगा, लेकिन खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम, संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा और जो लेखनी से काम करने वाले हैं, उनके लिए बड़ा अच्छा, फिल्मकारों के लिए, कलाकारों के लिए बड़ा अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कर्क राशिः

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम, संतान भी अच्छा, व्यापार भी अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभहोगा।

सिंह राशिः

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सपफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम में थोड़ी दूरी है. संतान भी थोड़ा दूर है, लेकिन बाकी सारी स्थिति बहुत अच्छी है। शुभ और ग्रोइंग समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशिः

भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशिः

थोडा जोखिम भरा समय। चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशिः

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशिः

स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। प्रेम-संतान बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। एक शुभ बना हुआ है, बस स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानी और थोड़े विरोधी एक्टिव रहेंगे, कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। पीली वस्तु पास रखें।

 

मकर राशिः

पढ़ने-लिखने वाले लोगों के लिए शुभ समय, विद्यार्थियों के लिए शुभ समय। प्रेम में थोड़ा तू-तू मैं-मैं होगा। व्यवसाय के लिए वंडरफुल टाइम। राजनीतिक लाभहोगा, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। बस भावनाओं पर काबू रखकर चलिएगा, बाकी सारी चीजें ठीक हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशिः

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। थोड़ा गृह-कलह हो सकता है। प्रेम-संतान मधुरता के साथ आगे बढ़ेगा, व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभहोगा।

मीन राशिः

पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान उत्तम, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!