Aaj ka Rashifal:24 November 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
राशिफल
मेष राशिः धन का आवक बढ़ेगा। कौटुंबिक सुख का आनंद लेंगे। प्रिय भोजन मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा। थोड़ा सा प्रेम संतान पर ध्यान देने की आवश्यकता ज़रूर है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशिः ऊर्जा बढ़ेगी, तेज आपके अंदर आएगा, आकर्षण के केंद्र बनेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। आपका समाज में कद बढ़ेगा। प्रेम, संतान का थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मिथुन राशिः स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, थोड़ा सा ऊर्जा कम रहेगी। प्रेम, संतान का साथ अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति भी आपकी अच्छी रहेगी, अभी निदेश मत करिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशिः आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। यात्रा लाभप्रद होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशिः व्यावसायिक सफलता मिलेगी, कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशिः जोखिम से उबर चुके हैं। यात्रा का योग बनेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशिः बच के पार करिएगा, कोई रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, चोट-चपेट लग सकता है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशिः जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, सरसता बनी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशिः स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों में परेशान रहेगा। शत्रु थोड़ा एक्टिव रहेंगे। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशिः भावुकता में आकर इस समय कोई निर्णय मत लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार आपका अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशिः भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। प्रेम, संतान भी अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशिः पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान भी अच्छा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी सारी चीजें आपकी अच्छी हैं। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

