Aaj ka Rashifal:23 October 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः

आय में उतार-चढ़ाव के साथ आज का दिवस संपन्न होगा। यात्रा आपकी चलेगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। कुल मिलाकर एक ठीक-ठाक दिन आपका गुजर रहा है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशिः

 

व्यापारिक स्थिति पहले से बेहतर कही जाएगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोडी मध्यम है। स्वास्थ्य भी आपका थोड़ा मध्यम चल रहा है। कुल मिलाकर सही समय है, किसी तरीके की कोई प्रॉब्लम नहीं है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशिः

भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य मत तभी करिएगा। यात्रा स्थगित रखिए और अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशिः

अभी थोड़ा ऊपर-नीचे समय चल रहा है। ओवरऑल आपकी स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ अच्छा है। लेकिन एक-दो दिन थोड़ा सा मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। काली वस्तु का दान करें, शुभ होगा।

 

सिंह राशिः

थोड़ा मध्यम समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य का मामला हो, प्रेम संतान का मामला हो, व्यापारिक स्थिति तो फिर भी ठीक है, लेकिन कुल मिलाकर अभी एक-दो दिन थोड़ा गड़बड़ समय चलेगा आपका। सावधानीपूर्वक चलिएगा, वाहन धीरे चलाएं और स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

कन्या राशिः

स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों से परेशान रहेंगे आप और शत्रु थोड़ा सा एक्टिव रहेंगे, अपोनेंट नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे हालांकि वह कर नहीं पाएंगे। प्रेम संतान की स्थिति आपकी अच्छी है, व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशिः

डिस्टर्निंग टाइम है, मानसिक रूप से परेशान रहेंगे बच्चों को लेकर। प्रेम में हैं तो प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक है, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है, प्रेम संतान गड़बड़ है, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशिः

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के अवसर में बाधा आएगी, गृह कलह के बड़े संकेत हैं। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

धनु राशिः पराक्रम उतना रंग नहीं लाएगा जितना आप सोचे हैं, लेकिन इस मेहनत का थोड़ा रुक के फल आपको मिलेगा। स्वास्थ्य थोडा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशिः

जुबान पर काबू रखें और जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। रिश्तेदारों के साथ थोड़ी जनबन रहेगी, कौटुंबिक सुख का आनंद नहीं ले पाएंगे अभी। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशिः

स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापारिक स्थिति भी आपकी काफी अच्छी दिखाई पड़ रही है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभहोगा।

 

मीन राशिः

थोड़ा सा समय अनुकूल नहीं है, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान भी मध्यम है और व्यापारिक स्थिति रुक-रुक कर चलती रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!