Aaj ka Rashifal: 26 April 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है और मानसिक स्वास्थ्य में भी उत्तार-चढ़ाव रह सकता है। प्रेम संबंधों में कहासुनी या तू-तू मैं-मैं होने की संभावना है, जिससे मन परेशान रहेगा। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। शुभ फलों के लिए सूर्य को जल देना लाभकारी होगा।

 

वृषभ राशि

घरेलू सुख में बाधा आ सकती है और घर में कलह की संभावना बनी हुई है। सीने में विकार या तकलीफ संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से स्थिति लगभग सामान्य रहेगी। शुभता के लिए हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

आप पराक्रमी बने रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि वह पराक्रम नकारात्मक दिशा में न जाए। नाक, कान या गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है, जबकि व्यापार मध्यम रहेगा। माता काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि

धन हानि का संकेत है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। जुबान पर काबू रखें, वरना कुटुंबों से अनबन या कोई बड़ी तू-तू मैं-में हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

सिंह राशि

घबराहट, बेचैनी, सिरदर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। फिर भी पॉजिटिविटी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

नेत्र विकार संभव है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम, सिरदर्द, अज्ञात भय। प्रेम-संत्तान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे, लेकिन संघर्ष बना रहेगा और इस जीत का जश्न नहीं मना पाएंगे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

व्यापारिक उठापटक बनी रहेगी। राजनीतिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक, लेकिन बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि की स्थिति अपमानित होने का भय रहेगा, यात्रा कष्टप्रद हो सकती है, हो सके तो न करें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार अच्छा है। साल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकून हैं, बच के पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और साथ पर भी ध्यान दें, कोई बड़ी झगड़ा-तकरार या कोई परेशानी हो सकती है। नौकरी-चाकरी में भी मध्यम समय है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेग की स्थिति सही रहेगी लेकिन बहुत अच्छी नहीं, बच्चों को लेकर मन परेशान रहेगा, व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्वेस अत्यधिक रहेगा, स्वास्थ्य को भी लेके और व्यापार को भी लेके। प्रेम संतान भी मध्यम रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना और तांबे की वस्तु दान करना शुभहोगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!