Aaj ka Rashifal:19 November 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशिः
आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है लेकिन व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशिः
व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। प्रेम-संतान का लाभ मिलेगा। व्यापार आपका अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशिः
अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा लाभप्रद नहीं रहेगी लेकिन ठीक ठाक रहेगी। प्रेम-संतान और व्यापार आपका अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा
कर्क राशिः
कर्क राशि वाले बहुत बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं और जो सके तो यात्रा नहीं करें। प्रेम-संतान का साथ रहेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
सिंह राशिः
उदर रोग से परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन खराब रहेगा। कुल मिलाकर विपरीत लिंगी संबंध परेशानी में दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार की स्थिति अच्छी है। काली वस्तु का दान करें।
कन्या राशिः
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। परेशानी लेकिन बनी रहेगी। शारीरिक रूप से छोटी-मोटी परेशानी बनी रहेगी। प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशिः
मानसिक स्थिति खराब रहेगी। अवसाद ग्रस्त रहेंगे। प्रेम में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थी गण अभी कोई नई शुरुआत लिखने-पढ़ने की नहीं करें। बाकी व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशिः
घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में खलल पड़ेगी। गृहकलह के बड़े संकेत हैं। सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
धनु राशिः
व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोई नहीं शुरुआत नहीं करें। आपने जो सोच रखा है उसे अभी लागू नहीं करें। नाक, कान और गला की परेशानी होगी। प्रेम-संतान में सुधार आ चुका है। काली बस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
मकर राशिः
धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा और लॉटरी में पैसे नहीं लगाएं। जुबान पर काबू रखें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशिः
नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा इसलिए घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। लेकिन किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। प्रेम-संतान और व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। हरी वस्तु का पास रखें।
मीन राशिः
संतान को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। पार्टनरशिप में दिक्कत आएगी। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। परेशानी भरा समय है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब सही है। काली वस्तु का दान करें और शिवजी का जलाभिषेक करें।

