भिलाई में बंद फैक्ट्री में भड़की आग, दमकल ने समय रहते बुझाई; वरना हो सकता था बड़ा हादसा!

दुर्ग। छावनी चौक स्थित एक बंद फैक्ट्री में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा दुर्ग अग्निशमन कार्यालय को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

 

घटनास्थल पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने देखा कि आग फैक्ट्री के कमरों में फैल चुकी थी। टीम ने आधुनिक अग्निशमन उपकरणों की मदद से मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने में लगभग एक दमकल वाहन के पानी का उपयोग किया गया।

 

दमकल कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। घटनास्थल पर किसी प्रकार की जनहानि या अन्य घटना की सूचना नहीं है।

फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

यह कार्रवाई जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्री दिनेश कुमार राउटे के नेतृत्व में की गई। टीम प्रभारी महेंद्र चंदेल सहित अग्निशमन कर्मचारी संतोष मडरिया, नितिन, जयराम, डीवहार एवं भीषम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

घटना का विवरण: दिनांक: 18 नवंबर 2026, समय: दोपहर लगभग 1:11 बजे, स्थान: छावनी चौक, बंद फैक्ट्री, थाना: जामुल,आग बुझाने में लगा पानी: लगभग 1 दमकल वाहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!