Aaj ka Rashifal:10 November 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः वाहन धीरे चलाएं, कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रेम और संतान की स्थिति आपकी बडी अच्छी रहेगी और व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहेगी। सूर्य को जल दें और लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशिः

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी और नौकरी-चाकरी की भी स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशिः

 

शत्रु उपद्रव संभव है, लेकिन शत्रु शमन भी होगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, जबकि प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशिः

भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है, लेकिन कोई बड़ी बात नहीं होगी। ज्ञान अर्जन के लिए और लिखने-पढ़ने के लिए समय अच्छा रहेगा। बाकी व्यापारिक स्थिति और स्वास्थ्य भी आपकी अच्छी है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

सिंह राशिः

सिंह राशि के जातकों के लिए भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। घर में कुछ उत्सव का माहौल रहेगा, लेकिन इसके साथ ही थोड़े कलहकारी माहौल का भी सृजन हो रहा है। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है, तथा पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

 

कन्या राशिः

कन्या राशि वालों की व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और अपनों का पूरा साथ मिलेगा। इस समय नए व्यापार की शुरुआत करना भी शुभ रहेगा। आपका प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है, तथा पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशिः

तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य से संबंधित थोड़ी परेशानी और चिड़चिड़ापन बना रहेगा, वहीं प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार अच्छा रहेगा, धनार्जन होगा और कुटुंब में वृद्धि होगी, लेकिन अभी निवेश के लिए यह उपयुक्त समय नहीं है। आपके लिए लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

 

वृश्चिक राशिः

वृश्चिक राशि वालों के भाग्यवश कुछ काम बनेंगे और आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी तथा व्यापार भी अच्छा चलेगा। आपके लिए भी पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

 

धनु राशिः

धनु राशि के लिए चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। अकारण खर्च रहेंगे और अकारण मन परेशान रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है, लेकिन आपका व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

 

मकर राशिः

मकर राशि वालों के लिए आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशिः

कुंभ राशि वालों को कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी और व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी है तथा व्यापार अच्छा चल ही रहा है। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

 

मीन राशिः

मीन राशि के जातकों के भाग्यवश काम बनेंगे, यात्रा का योग बनेगा और आप धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी रहेगी और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!