दुर्ग ब्रेकिंग: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर…..
दुर्ग। दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर से अहिवारा विधानसभा क्षेत्र सहित दुर्ग-भिलाई और पूरे छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
डोमनलाल कोर्सेवाड़ा छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार थे। उनका राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा। राजनीति में आने से पहले उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 1998 में व्याख्याता पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। वर्ष 1999 में वे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के तत्कालीन सांसद के निजी सहायक के रूप में भी कार्य कर चुके थे।
डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने वर्ष 2008 में पहली बार भाजपा के टिकट पर अहिवारा विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया था। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से भाजपा संगठन और अहिवारा क्षेत्र को बड़ी क्षति पहुंची है।

