Aaj ka Rashifal:29 October 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशि-
जुबान से फूल झड़ेंगे। शब्दों पे इतनी अच्छी पकड़ आपकी कि अपने हिसाब से चीजों को मोल्ड कर लेंगे। धन की स्थिति बढ़ेगी, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। कौटुंबिक सुख का आनंद लेंगे, कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात चल रही है, शादी-ब्याह तय हो रहा है, एक शुभ संकेत आपके दिखाई पड़ रहे हैं। थोड़ा सा ऑप्शन में उलझेंगे पर्सनल लाइफ में, लेकिन उस पर हिदायत रहे आपको, अपने आप को हिदायत में रखिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि-
सौम्यता के प्रतीक बने रहेंगे, शुभता के प्रतीक बने रहेंगे, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। लेकिन मानसिक चंचलता पर काम करना होगा। प्रेम-संतान की स्थिति फिर भी मध्यम रहेगी, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि-
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा, सिरदर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। लेकिन प्रेम-संतान का साथ, पर्सनल लाइफ की अच्छी स्थिति आपको इन सारी परिस्थितियों में सुकून देगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि-
आय की स्थिति सुदृढ़ होगी, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान का साथ होगा, अद्भुत दिन है आपका। बजरंगबली को प्रणाम करना अत्यंत शुभकारी होगा।
सिंह राशिः
व्यापारिक स्थिति सुदृद्ध होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। प्रेम और संतान का पक्ष थोड़ा मध्यम चल रहा है, थोड़ी दूरी बनी हुई है लेकिन प्रेम बना हुआ है। पीली वस्तु पास रखना शुभहोगा।
कन्या राशिः
भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ बहुत बढ़िया है। भाग्यवश कुछ काम बनने वाले हैं। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशिः
थोड़ा बचकर पार कीजिएगा। चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। डिस्टर्निंग समय कहा जाएगा। प्रेम और संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशिः
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा है और प्रेम-संतान का साथ है। डेटिंग इत्यादि कर रहे हैं आप और आनंदमय जीवन गुजार रहे हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है. थोड़ी दूरी है लेकिन समय अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभहोगा।
धनु राशिः
शत्रु उपद्रव संभव है, लेकिन शत्रु शमन भी होगा। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम-संतान भी थोड़ा मध्यम है। मध्यम समय है लेकिन आप उबर जाएंगे। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशिः
आज का दिन थोड़ा खराब रहेगा, फिर भी विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार की स्थिति अच्छी है, संतान की स्थिति अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशिः
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के पवित्र योग हैं। घर में उत्सव संभव है लेकिन थोडा कलहकारी भी होगा। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशिः
पंचमेश के नक्षत्र में पंचमेश तृतीय भाव में चल रहा है। व्यापारिक स्थिति के लिए अत्यंत शुभकारी है, अच्छा निर्णय लेंगे आप। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बड़ी अच्छी रहेगी। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

