Aaj ka Rashifal: 21 October 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशिः
आय के मार्ग प्रभावित होंगे। मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू-मैं-मैं की स्थिति दिख रही है। विद्यार्थियों के लिए सामंजस्य की स्थिति रहेगी। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। काली वरतु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशिः
व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन राजनीतिक लाभ होगा। सरकारी तंत्र से अप्रत्याशित कुछ पॉज़िटिव भी होगा, नेगेटिव भी होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी आपका लगभग ठीक रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
मिथुन राशिः
अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है, थोड़ा बचिए। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा रहेगा। राह मंत्र का जाप करना शुभ होगा।
कर्क राशिः
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान की स्थिति अत्यधिक अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान करना शुभहोगा।
सिंह राशिः
जीवन साथी का स्वास्थ्य और साथ दोनों नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। काली वस्तु का दान करना शुभहोगा।
कन्या राशिः
स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। शत्रु पराजित होंगे। डिस्टर्बेस बना रहेगा। उदर रोग से परेशान रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशिः
मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं की स्थिति बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय अभी मत लीजिएगा क्योंकि नकारात्मक ऊर्जा का मानसिक रूप से संचार होगा। व्यापार अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य भी करीब-करीब ठीक है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशिः
घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृह कलह के बड़े संकेत हैं। स्वास्थ्य थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है, सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान करना शुभहोगा।
धनु राशिः
नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार मध्यम रहेगा। काली वरतु का दान करना शुभहोगा।
मकर राशिः
धन हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। निवेश अभी मत करिएगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशिः
नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। फिर भी प्रेम-संतान का साथ और व्यापार आपके मन को ठीक करेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
मीन राशिः
प्रेम में दूरी, संतान को लेकर मन चिंतित, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम, अनाप-शनाप खर्चे, सरदर्द, नेत्र पीड़ा, डिस्टर्निंग समय रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

