Aaj ka Rashifal:12 October 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशिः
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति अति उत्तम है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशिः
अनायास भी अपोजिटर पैदा होंगे आपके। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। उदर और डाइजेशन सिस्टम से संबंधित परेशानी होगी। प्रेम में थोड़ी ऑकवर्ड सिचुएशन हो सकती है। अपोजिशन का सामना करना पड़ेगा। थोड़ा डिस्टर्निंग टाइम है, कोई नुकसान नहीं होगा। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशिः
भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभहोगा।
कर्क राशिः
भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी स्ट्रगल के साथ होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। गृह कलह के संकेत हैं। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशिः
व्यापारिक सफलता मिलेगी। अपों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहने का संकेत है। प्रेम संतान से दूरी रहेगी। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा आपका। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशिः
धनागमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। निवेश करने के लिए उपयुक्त समय रहेगा। जुबान बड़ी अच्छी चलेगी आपकी, तो एक बहुत उत्तम समय का निर्माण हो रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
तुला राशिः
आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। थोड़ा ध्यान रखना होगा, क्योंकि कुछ नकारात्मक लोग भी आपके आकर्षण में आ जाएंगे, जिनको झेलना पड़ सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। आनंददायक जीवन रहेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशिः
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, यद्यपि शुभकार्यों में खर्च होगा। थोड़ा अज्ञात भय सता सकता है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी दूरी दिख रही है। प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभहोगा।
धनु राशिः आय के नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है, लेकिन पहले से बेहतर है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशिः
व्यापारिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। पिता का साथ होगा। प्रेम-संतान और व्यापार अद्भुत रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशिः
भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान पहले से बेहतर होगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशिः
बचकर पार कीजिएगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चाहे स्वास्थ्य हो, चाहे प्रेम-संतान हो। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

