Aaj ka Rashifal: 6 May 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, यात्रा का योग बनेगा। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि

परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, इसलिए किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन धीरे चलाएं क्योंकि चोर-चपेंट लग सकती है। प्रेम की स्थिति धोड़ी दूरी वाली रहेगी और संतान को लेकर मन खिन्न रह सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह शुभ समय हो सकता है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि

‘गजकेसरी योग बन रहा है जो कि अति उत्तम समय है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और रोजी-रोजगार में उन्नति करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम-संतान एवं व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि

आपका स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। इस दौरान आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलेगा। शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है, लेकिन अंततः जीत आपकी ही होगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है, जबकि व्यापार अच्छा रहेगा। शुभ फलों के लिए लाल वस्तु अपने पास रखना लाभकारी होगा।

सिंह राशि

भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने के कार्यों में अपना समय व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में कहासुनी से बचें। संतान की स्थिति मध्यम है, पर व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय शुभ है। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना और पीली वस्तु पास रखना आपके लिए उत्तम रहेगा।

 

कन्या राशि

पारिवारिक जीवन में गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा है और प्रेम व संतान की स्थिति भी काफी बेहतर रहेगी। व्यापार में भी उन्नति के योग हैं। शुभता के लिए भगवान विष्णु को प्रणाम करना फलदायी होगा।

 

तुला राशि

आपका पराक्रम रंग लाएगा, जिससे रोजी रोजगार में तरक्की होगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। आपने जो भी योजनाएं बनाई है, उन्हें लागू करने का यह सही समय है। प्रेम और संतान का पूरा साथ मिलेगा, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। माँ काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

धन का आगमन होगा और परिवार में खुशहाली बढ़ेगी। लेकिन ध्यान रहे कि जुआ, सट्टा या लॉटरी में पैसा न लगाएँ और अपनी वाणी पर संयम रखें। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख निश्चित है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा चल रहा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करना आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा।

धनु राशि

आप में बहुत ही अच्छी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी हुई है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है, लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

मन चिंतित रहेगा, घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है और व्यापार भी बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्गों से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ मिलेगा और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी बस्तु पास रखना शुभहोगा।

मीन राशि

राजनीतिक लाभ होगा, कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी, व्यापारिक सफलता मिलेगी। प्रेग-संतान का साथ होगा और स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभहोगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!