Aaj ka Rashifal:29 September 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः

ऊर्जावान बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। अचानक से अच्छी स्थिति आ जाएगी आपकी। प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम बनी हुई है, व्यापार आपका अच्छा है और एक अच्छी स्थिति में चल रहे हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा चल रहा है, प्रेम का जीवन थोड़ा मध्यम चल रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशिः

सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, खर्च की अधिकता बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभहोगा।

 

मिथुन राशिः

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, प्रेम-संतान अद्भुत, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कर्क राशिः

व्यवसायिक सफलता मिलेगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, राजनीतिक लाभ होगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान का साथ होगा। अद्भुत, बहुत अच्छा समय। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम-संतान मध्यम बना रहेगा। स्वास्थ्य और व्यापार बहुत अच्छा बना रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

थोड़ा सा परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

तुला राशि

बहुत ही शुभ समय चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाग्य साथ दे रहा है। जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो रही है। पर्सनल लाइफ भी अच्छा, प्रोफेशनल लाइफ भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशि

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

धनु राशिः

प्रेम में तू-तू मैं-मैं संभव है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशिः

गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभहोगा।

 

कुंभ राशिः

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, पराक्रम रंग लाएगा, नए व्यापार करने की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम बना रहेगा, व्यापार आपका बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

मीन राशिः

स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान बहुत अच्छा, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी, थोड़ा सा जीवनसाथी के साथ ड्राईनेस बना रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!