दुर्ग में शिवनाथ नदी में उफान, बप्पा की विदाई पर लगा ब्रेक! गणेश विसर्जन पर फिलहाल रोक, कलेक्टर ने संभाला मोर्चा

दुर्ग। शिवनाथ नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्ग स्थित गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल एवं वार्ड 55 सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना किया और शिवनाथ नदी तट प्रतिमा विसर्जन पर फिलहाल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

 

प्रशासन द्वारा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

तथा वार्ड 55 में प्रभावित परिवारों को वैकल्पिक राहत कैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए |

 

जिला प्रशासन ने नागरिकों एवं गणेशोत्सव समितियों से अपील की है कि वे शिवनाथ नदी में स्थिति सामान्य होते तक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन विराम रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!