देर रात दुर्ग में फिर मर्डर! शराब के विवाद में युवक की हत्या, मामा-भांजा हिरासत में

दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22, कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में 40 वर्षीय पुरण भारती की हत्या का मामला सामने आया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय मनीष बघेल और उसका भांजा राज जोशी कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान मनीष का दोस्त पुरण भारती वहां पहुंचा। शराब पीने के दौरान पुरण और राज के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर राज जोशी द्वारा पुरण भारती के सिर पर ईंट-पत्थर से हमला किए जाने की बात सामने आई है।

हमले में पुरण के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मनीष बघेल द्वारा पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद मामा मनीष बघेल और भांजे राज जोशी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कचांदूर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में शराब पीने के दौरान विवाद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस हत्या की वास्तविक वजह और घटना में दोनों की भूमिका की जांच कर रही है।

मामले में आगे की कार्रवाई जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!