CG BREAKING: श्रमिक महासम्मेलन में CM साय के 3 बड़े ऐलान! ई-बाइक योजना, आधुनिक सुविधा केंद्र और ई-रिक्शा सहायता बढ़ी
श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री साय की 3 बड़ी घोषणाएं
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रमिकों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों का भविष्य सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं:
• शहरों में बनेंगे आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र, जहां श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सकेगा।
• पंजीकृत श्रमिकों के लिए ई-बाइक सहायता योजना शुरू की जाएगी, जिससे श्रमिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
• असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत रिक्शा चालकों के लिए ई-रिक्शा खरीदने की सहायता राशि बढ़ाने की घोषणा की गई।
इसके अलावा सम्मेलन में 1.43 लाख से अधिक श्रमिकों को विभिन्न 26 योजनाओं के तहत ₹51.32 करोड़ से अधिक की राशि DBT के माध्यम से प्रदान की गई।
100 श्रमिक महिलाओं को ई-रिक्शा की चाबी सौंपकर उन्हें रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाया गया। वहीं श्रमिक परिवार की बेटी मनिंदर कौर के NIT सूरत में इंजीनियरिंग की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा के साथ शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

