Aaj ka Rashifal:15 September 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः

आपस में, मतलब विपरीत लिंगी संबंध में प्रेम बढ़ेगा। थोड़ा नकारात्मक आप्रोच हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात में कुछ कहा-सुनी हो सकती है, कुछ झगड़े हो सकते हैं, लेकिन प्रेम बना रहेगा और मुलाकात करके इस चीज को क्लियर कर देना बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छी स्थिति है, थोड़ी नोक-झोंक के साथ आगे बढ़ेंगे। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, उदर रोग से परेशान हो सकते हैं, बाकी स्थिति आपकी सारी अच्छी है, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशिः

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा छोटी-मोटी परेशानियों से परेशान रहेगा। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार भी अच्छा है। शत्रु थोड़े एक्टिव रहेंगे, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मिथुन राशिः

मिथुन राशि की स्थिति अच्छी है और विद्यार्थियों के लिए बड़ा अच्छा समय रहेगा। कवियों के लिए, लेखकों के लिए, फिल्मकारों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू मैं-मैं का संकेत है, बच्चों को लेकर के थोड़ा मन परेशान रहेगा, बहुत भावुक बने रहेंगे। भावुकता की वजह से ये सारी चीजें होंगी, बाकी व्यापार आपका सही है, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कर्क राशिः

भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी संघर्ष के साथ संपन्न हो जाएगा। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी बनी रहेगी, व्यापार अच्छा है, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

सिंह राशिः

रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशिः

स्वास्थ्य बहुत अच्छा है, पिता से थोड़ी अनबन के संकेत है। सरकारी तंत्र से थोड़ा सा दूरी दिख रही है। व्यापारी की स्थिति अच्छी है, धन के लिए, कुटुंब के लिए बहुत अच्छा समय है। निवेश के लिए बहुत अच्छा समय है, प्रेम और संतान के लिए बहुत अच्छा समय है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

तुला राशिः

स्वास्थ्य बहुत अच्छा है, पहले से काफी बेहतर महसूस करेंगे। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशिः

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा है।

 

धनु राशिः

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशिः

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी, पिता का साथ होगा। सरकारी तंत्र से लाभ, प्रेम-संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशिः

भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे, भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा, हरी वस्तु पास रखें।

 

 

मीन राशिः

थोड़ा बचकर पार करिए, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं, कोई रिस्क न लें, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम, व्यापार अच्छा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!