LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: LPG Booking Rule में बड़ाबदलाव…..अब 25 दिन में ही बुक होगा सिलेंडरबुक होगा नया सिलेंडर

LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने ग्रामीण इलाकों में सिलेंडर बुक करने की अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दी है। यानी अब ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर नया LPG सिलेंडर बुक कर सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार, 7 सितंबर को बताया कि सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को नए नियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर और गांव में अब एक जैसा नियम

पहले ग्रामीण इलाकों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन बाद LPG सिलेंडर बुक करने की व्यवस्था थी। नए नियम के बाद दोनों जगह 25 दिन का बुकिंग पीरियड लागू होगा।

गैस की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं

8 सितंबर को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, 1 सितंबर को 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 11 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी।

इस साल घरेलू LPG सिलेंडर के दाम मार्च और जून में बढ़े थे। दोनों बढ़ोतरी को मिलाकर घरेलू सिलेंडर करीब 89 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, जुलाई और अगस्त में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई थी, लेकिन सितंबर में एक बार फिर इसकी कीमत बढ़ाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!