Aaj ka Rashifal:25 August 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशि
व्यवसायिक सफलता मिलेगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि
भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है और प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी पहले से बेहतर कही जाएगी। व्यापार अच्छा है, निवेश अभी मत करिएगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि
चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है, व्यापार भी आपका अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभहोगा।
कर्क राशि
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। एक शुभसंकेत दिख रहा है, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभहोगा।
सिंह राशि
छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। स्वास्थ्य ओवरऑल ठीक है, लेकिन थोड़ा मध्यम हो जाएगा। शत्रु एक्टिव रहेंगे, लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभहोगा।
कन्या राशि
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है, लेकिन प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचिएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि
गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी होगी। और भौतिक सुख-संपदा से संबंधित कुछ खरीदारी संभव है-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशिः
धनागमन होगा, कुटुंों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। निवेश करने लायक अभी नहीं है, नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मकर राशिः
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशिः
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। स्वास्थ्य प्रभावित है, थोड़ा सा सिरदर्द, नेत्र पीडा बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशिः
आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे, यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा बना रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

