भिलाई में HTC के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू से जुड़े ठिकानों पर स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी जांच में जुटे……

भिलाई। स्टेट GST विभाग की टीम ने सोमवार को हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू से जुड़े ठिकानों पर जांच की। दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच GST अधिकारियों की टीम कंपनी के गोदाम और कार्यालय पहुंची, जहां दस्तावेजों एवं कारोबारी रिकॉर्ड की जांच शुरू की गई।

 

जानकारी के अनुसार, स्टेट GST की अलग-अलग टीमें भिलाई के अलावा बलौदाबाजार स्थित कंपनी के यार्ड में भी जांच कर रही हैं। कार्रवाई के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारी अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच में जुटे हैं।

 

जांच के दौरान कंपनी के कारोबारी दस्तावेज, GST रिकॉर्ड, वाहनों के संचालन से संबंधित कागजात तथा अन्य आवश्यक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास 1500 से अधिक ट्रक हैं, जिसके चलते वाहनों के संचालन और कारोबार से जुड़े GST रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में हैं।

 

फिलहाल स्टेट GST विभाग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कार्रवाई किसी शिकायत, नियमित जांच या कथित कर संबंधी अनियमितता के सिलसिले में की गई है। अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारण और जांच में सामने आए तथ्यों की आधिकारिक जानकारी सामने आ सकेगी।

 

बलौदाबाजार स्थित कंपनी के यार्ड में भी GST टीम द्वारा दस्तावेजों और वाहनों से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। एक साथ कई ठिकानों पर चल रही कार्रवाई के कारण कंपनी के कारोबार से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।

 

फिलहाल जांच जारी है। GST विभाग की ओर से आधिकारिक निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!