Aaj ka Rashifal:19 August 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशिः
जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, नौकरी में पदोन्नति होने की उम्मीद है या कुछ अच्छा करने की स्थिति बनेगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, अच्छी मुलाकात संभव है और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। बस अत्यधिक चंचलता पर काबू रखिएगा और काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि-
छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी जो स्वास्थ्य से संबंधित होंगी। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है, संतान भी अच्छा काम कर रही है और व्यापारिक स्थिति भी अच्छी है। यह एक सुखद समय होगा लेकिन थोड़ा डिस्टर्निंग रहेगा, सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मिथुन राशि –
प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं, अत्यधिक चंचलता सही नहीं होगी और ऑकवर्ड सिचुएशन जा सकती है। प्रेम संतान मध्यम रहेगा, स्वास्थ्य अच्छा है और व्यापार अच्छा है, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि-
घरेलू सुख थोड़ा बाधित रहेगा और घर में कोलाहल की स्थिति रहेगी, शांतचित्त होकर निपटाइएगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी है और व्यापार अच्छा है।
सिंह राशिः
व्यावसायिक सफलता मिलेगी, अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से सुधर चुका है। प्रेम में एक दूरी है, लेकिन प्रेम बहुत अच्छा है। संतान को लेकर थोड़ा मन दुखी रहेगा। कुल मिलाकर अच्छी स्थिति है, कोई अशुभता नहीं है. फिर भी थोड़ा मन परेशान रहेगा प्रेम और संतान को लेकर। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशिः
स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान बहुत अच्छा है, व्यापार बहुत अच्छा है। धनागमन होगा, लोगों से मिलना-जुलना होगा। परिचय और अपने लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा। बस निवेश अभी मत करिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशिः
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान थोडा मध्यम है, व्यापार आपका बहुत अच्छा चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशिः
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से काफी बेहतर है, व्यापार भी अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।
धनु राशिः
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशिः
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी। प्रेम आपके साथ व्यावसायिक स्तर पर भी साथ दे रहा है। संतान आज्ञा का पालन कर रही है. संतान तरक्की कर रही है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशिः
परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम होगी, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशिः
चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार अच्छा है। काली जी को सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ होगा।

