भिलाई में CNG टैंकर में गैस लीकेज से हड़कंप! NH-53 पर मचा जाम, अस्पताल-मैरिज पैलेस के पास मचा अफरा-तफरी

भिलाई में NH-53 पर CNG टैंकर में लीकेज की सूचना, पुलिस-NHAI और SDRF ने संभाला मोर्चा

भिलाई, 16 अगस्त 2026।शनिवार रात करीब 9 बजे भिलाई के NH-53, D-Mart के सामने CNG टैंकर से गैस लीकेज की सूचना मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और NHAI की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

 

घटनास्थल के आसपास अस्पताल और मैरिज पैलेस होने के कारण किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई। सुरक्षा के मद्देनजर बाईपास मार्ग पर यातायात को नियंत्रित किया गया, जिसके चलते कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी।

 

मौके पर पहुंची टीमों ने इलाके को सुरक्षित करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल किसी बड़े हादसे या जनहानि की सूचना नहीं है। समय रहते पुलिस, SDRF और NHAI की टीमों की तत्परता से संभावित बड़े हादसे को टाल लिया गया।

 

स्थिति पर संबंधित टीमों द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!