Aaj ka Rashifal:11 August 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशिः
स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। अति उत्साही होकर के कोई नया कार्य अभी शुरू मत करिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा, काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशिः
कड़क भाषा के प्रयोग से बचें, अभी किसी भी तरीके के निवेश ना करें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, प्रेम-संतान की स्थिति सुधार की तरफ, व्यापार भी आपका अच्छा है, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशिः
स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए, बहुत ज्यादा मानसिक चंचलता पर थोड़ा काम करिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति सुधार की तरफ है, व्यापार भी आपका अच्छा चल रहा है। सरकारी तंत्र से जुड़ रहे हैं, पिता का साथ मिल रहा है, सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कर्क राशिः
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक-ठाक चलता रहेगा, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशिः
आय के नए मार्ग बनेंगे, लेकिन उस मार्ग की जरूर जांच कर लें, गलत तरीके से पैसा ना आये। यात्रा पर ध्यान दें, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है, स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम है, व्यापार आपका सही चल रहा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशिः
कोर्ट-कचहरी से बचें। असमंजस की स्थिति बन सकती है, अभी नए व्यापार की शुरुआत ना करें। प्रेम संतान की स्थिति बेहतर है, व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
तुला राशिः
परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं, स्वास्थ्य में सुधार। यात्रा कष्टप्रद हो सकता है, लेकिन ठीक-ठाक रहेगा कोई बहुत नुकसान का नहीं है। लाभप्रद रहेगा, प्रेम संतान व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशिः
स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है. चोट चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है।
धनु राशिः
उदर रोग से परेशानी की स्थिति बनेगी, स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेमी-प्रेमिका के मुलाकात किसी विवाद में न बन जाए, इस बात का जरूर ध्यान रखिएगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, लेकिन थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशिः
शत्रु एक्टिव रहेंगे लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे, आपका दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभहोगा।
कुंभ राशिः
भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा, लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम संतान ठीक-ठाक, व्यापार आपका अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मीन राशिः
भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है, गृह क्लेश के संकेत है थोड़ा ध्यान रखिएगा। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार आपका अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

