रायपुर में कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर रहेगी नजर
रायपुर, 04 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 05 अगस्त 2026 को पूर्वान्ह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी।
बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार की आगामी योजनाओं, नीतिगत निर्णयों तथा विकास कार्यों से संबंधित अहम मुद्दों पर मंत्रिपरिषद विचार-विमर्श कर महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है।
राज्य की इस महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक पर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।

