Aaj ka Rashifal:3 August 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि- अज्ञात भय सताएगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। खर्च की अधिकता, अनाप-शनाप खर्वे होंगे। प्रेम-संतान की स्थिति तो ठीक-ठाक है, व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा लेकिन एक अशुभता बनी रहेगी जीवन में। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- आय के मार्ग संघर्षपूर्ण रहेंगे। कहीं से भी रुपये-पैसे निकालने में संघर्ष करना पड़ेगा लेकिन निकलेगा। यात्रा कष्टप्रद होगा लेकिन लाभप्रद होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है, निवेश सोच-समझकर के करिएगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सीने में विकार संभव है। रक्त संक्रमित होने के संकेत हैं। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा, निवेश करने के लिए अच्छा समय रहेगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

कर्क राशि- इज्जत-प्रतिष्ठा पे उंगली उठ सकती है ध्यान रखिएगा और यात्रा अभी मत करिए। यात्रा को अभी स्थगित कर दीजिए। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम हो चुकी है, व्यापार लगभग ठीक है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बहुत बच के पार करिए। आपके लिए खराब समय चल रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार की स्थिति लगभग चलती रहेगी। काली वस्तु का दान करना, नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा। लोहे के पात्र वगैरा दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि बहुत दिनों से मैं कहते आ रहा था कि आपके प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, वो थोड़ा मध्यम हो गया। अब झगड़े-तकरार बढ़ जाएंगे। दुराव की स्थिति, मनमुटाव की स्थिति, ये सारी चीजें दिखने लगीं। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा लेकिन उदर रोग से परेशान होंगे। व्यापारिक स्थिति आपकी कुल मिलाकर के सही रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात के समय थोड़ा झगड़े तकरार से बचें। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

तुला राशि- स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी और शत्रु भी एक्टिव रहेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। बस डिस्टर्निंग टाइम है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशि- मन खराब रहेगा, प्रेम में तू-तू, मैं-में का संकेत रहेगा। स्वास्थ्य खराब स्थिति में दिख रहा है, चोट-चपेट लग सकता है और आपका रक्त संक्रमित हो सकता है, ध्यान रखिए। प्रेम-संतान भी खराब है, व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम में विवाद संभव है, बच्चों की सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

धनु राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान की स्थिति में सुधार के साथ ऑप्शन पे अगर ध्यान देते हैं तो खराब स्थिति दिख रही है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी तीसरे के हस्तक्षेप से परेशानी आएगी। गृह कलह के बड़े संकेत हैं, भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। व्यापार लगभग ठीक-ठाक चलता रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना और हरी वरतु का दान करना, हरा वस्त्र या मूंग की दाल इत्यादि का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि-नाक-कान-गला की परेशानी संभव है। व्यवसाय में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत सुधर चुकी है, व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभहोगा।

कुंभ राशि- निवेश मत करिएगा, धन-हानि के संकेत हैं। जुबान पे काबू रखिए। मित्रों से, कुटुंबों से थोड़ी वाक्-युद्ध संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी मध्यम है, व्यापार आपका अच्छा है। मसूर की दाल इत्यादि दान करना या लाल वस्त्र दान करना शुभ होगा। मीन राशि- प्रेम में तू-तू, में-मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। प्रेग संतान मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभहोगा।

मीन राशि- प्रेम में तू-तू, में-मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। प्रेग संतान मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभहोगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!