Aaj ka Rashifal:6 July 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति लाएगी। मानसिक विकार बना रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति लगभग ठीक रहेगी। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी लेकिन मानसिक परेशानी, अज्ञात भय, सर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। अभी सही निर्णय नहीं ले पाएंगे इसलिए कोई भी चाहे रिलेशनशिप का हो या व्यवसाय का हो, थोड़ा सा भी रोक दीजिएगा कोई निर्णय लेने के लिए। काली वस्तु का दान करना शुभहोगा।

 

वृषभ राशि- आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। यह सारी चीजें रुकावट के साथ होगी इसलिए नेगेटिव मत होइएगा। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम में अभी थोड़ा सा विलंब से चलिएगा, कोई नया मत शुरू करिएगा। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी, जैसा हमने बताया, और निवेश के लिए उपयुक्त समय है। गणेश जी को दूर्वा घास पढ़ाना शुभ होगा।

 

मिथुन राशि- व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति बनी रहेगा तथा हार नहीं होगा। बट जीत क्लियर नहीं दिखेगा आपको। राजनीतिक लाभ मिलने वाला है संघर्षो के साथ। प्रेम संतान व्यापार आपका अच्छा है और काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। निवेश के लिए उपयुक्त समय है।

कर्क राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। अभी भी स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी आपका अच्छा है। नए प्रेम के लिए भी अच्छा समय, पुराने प्रेम के लिए भी अच्छा समय, तो ठीक चल रहे हैं आप। काली वस्तु का दान करना या काले कपड़े का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

 

सिंह राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, किसी भी तरीके का रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम संतान भी मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। थोड़ा बचकर पार करिए, कोई रिस्क मत लीजिएगा। निवेश अभी मत करिएगा। नए प्रेम में अभी मत जाइए। काली वस्तु का दान करना, उड़द की दाल इत्यादि का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

 

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पे थोडा सा ध्यान देना पड़ेगा आपको, अच्छा नहीं चल रहा है। नए प्रेम में अभी मत जाइए, पुराने प्रेम को संभाल के रखिए। व्यापारिक स्थिति आपकी लगभग अच्छी रहेगी, नौकरी-चाकरी वाले कोई रिस्क ना लें। निवेश आप कर सकते हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी होगा। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां सिर उठाएंगी, परेशान रहेंगे आप। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा लेकिन संघर्ष करना पड़ेगा। मसूर की दाल दान करना उचित होगा और निवेश सोच-समझकर कर सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि की स्थिति में घरेलू सुख बाधित रहेगा। बच्चों के सेहत पर ध्यान देना पड़ेगा। प्रेम में बड़े तू-तू मैं मैं का संकेत हैं. विद्यार्थियों के लिए भी असमंजस की स्थिति रहेगी। तो प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार अच्छा है, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है, निवेश आप कर सकते हैं। पीली वस्तु पास रखना, स्वर्ण इत्यादि का धारण करना उचित होगा और पीले वस्त्र भी पहन सकते हैं आप और काली वस्तु का दान करें।

 

धनु राशि- गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दीजिए। सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। निवेश करने के लिए उचित समय है। बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

 

मकर राशि- नाक, कान, गला से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कोई नए व्यापार की भी शुरुआत मत करिए। स्वयं के स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। विपरीत लिंगी संबंधों में बहुत संभल कर आगे बढ़ना पड़ेगा आपको। वाद-विवाद हो सकता है, उंगली उठ सकती है। काली जी के शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशि धन हानि के संकेत हैं, निवेश अभी मत करिए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं और जुबान पर काबू रखिए। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। अभी निवेश न करें। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभहोगा।

मीन राशि घबराहट, बेचैनी इत्यादि बना रहेगा। शारीरिक स्थिति और मानसिक स्थिति दोनों ही प्रभावित होता हुआ दिख रहा है। प्रेम की स्थिति भी मध्यम है, कोई नए प्रेग की शुरुआत अभी ना करें, पुराने को बचा कर रखें। व्यापार आपका लगभग ठीक चलेगा। निवेश आप कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!