भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्री अनिल साहू के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी से की शिष्टाचार भेंट

दुर्ग। भारतीय जनता युवा मोर्चा चंडी शीतला मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री अनिल साहू के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने आज दुर्ग विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय श्री गजेंद्र यादव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री हिमांशु सिंह जी, जिला महामंत्री श्री अनीकेत यादव जी, भाजपा चंडी शीतला मंडल अध्यक्ष आदरणीय श्री कमलेश फेकर जी, मंडल महामंत्री श्री नवीन साहू जी, श्री अमित पटेल जी तथा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

मुलाकात के दौरान माननीय मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाज एवं राष्ट्रहित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की शक्ति है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा।

 

इस अवसर पर युवा मोर्चा चंडी शीतला मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मानवेंद्र मौर, पुनीत बाघमार, प्रेम साहू, पंकज सिंह ठाकुर, हेमनाथ (बिट्टू) साहू, अभिलाष गुप्ता, अवधेश दुबे, मधुर सोनी, पूर्वज यादव, उत्तम साहू, हरीश निर्मलकर, राहुल पटेल, मयंक बाघमार, श्याम देवदास, प्रांजल जटवानी, कृष्णा स्वर्णकार, मन्ना शर्मा, गिरधर सोनी, प्रिंस राजपूत, विकास चंद्राकर, वी. सौम्यलक्ष्मी, मुस्कान, शिवम नामदेव, शिवम शर्मा, रजत साहू, मोनू यादव, कान्हा शर्मा, गगन बांदा, गौरव, नीलकंठ, सत्यम दुबे, उत्तम,जिज्ञासु , छोटू निराले, कुणाल जैन, इंद्रजीत कौशल, गोविंदा गुप्ता एवं हर्ष राजपूत उपस्थित रहे।

 

अंत में मंडल अध्यक्ष श्री अनिल साहू ने माननीय मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी का आत्मीय मार्गदर्शन एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!