Aaj ka Rashifal:18 June 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशि-
भूमि भवन वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। स्वास्थ्य बढ़िया है, घर में उत्सब दिख रहा है। कुछ भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि, घर में कुछ शुभ संस्कार। प्रेम थोड़ा सा मध्यम गति से आगे बढ़ेगा, नए प्रेम के लिए भी आकलन का समय होगा। संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ है। थोड़ा सा घर में नोक-झोंक हो सकता है, वो कोई नेगेटिव नहीं है. लेकिन थोड़ा सा मन परेशान, भावुकता आ जाएगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि की स्थिति अच्छी, बहुत अच्छी ऊर्जा, पराक्रमी बने हुए हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो गया। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। थोड़ा सी निराशा कह सकते हैं जो प्रेम में एक केवल सरसता थी, थोड़ी नीरसता उसमें आएगी। और जो नए प्रेम की स्थिति है, उसमें भी थोड़ा सा आप निराश हो करके सोचेंगे, तो थोड़ा एक-दो दिन रुक जाइए। बाकी संतान की स्थिति ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा, निवेश के लिए अत्यंत शुभकारी समय। सब कुछ बहुत अच्छा है। प्रोफेशनल लाइफ आपकी इन दिनों बहुत अच्छी दिख रही है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मिथुन राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, कुटुंबों में वृद्धि हो रही है। धन का आवक बढ़ रहा है. लिक्वेिड फंड में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य की स्थिति भी बहुत अच्छी है। और निवेश के लिए बड़ा उपयुक्त समय है। प्रेम के लिए अत्यंत शुभकारी, ऑप्शन में थोड़ा फसेंगे आप, ध्यान रखिएगा। और सारे विकल्प इतने अच्छे हैं कि निर्णय करना आपके लिए मुश्किल होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय, पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि
अति आकर्षक बने रहेंगे। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। सौम्यता के प्रतीक बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। भाग्यवश बहुत सारे काम हो रहे हैं, समाज में सराहे जा रहे हैं। आपका कद बढ़ रहा है। निवेश करिए, बस थोड़ा सा जब तक केतु द्वितीय भाव में है, हर दिन आकलन करके। पीली वस्तु में या लाल वस्तु में या ग्रेन में, अन्न-पानी में निवेश करना आपके लिए उचित होगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि
स्वास्थ्य ओवरऑल अच्छा चल रहा है, लेकिन सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, हार्मोनल प्रॉब्लम मन को परेशान करेगी। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है, हालांकि शुभ कार्यों में खर्च होगा। बच्चों की शादी-ब्याह इत्यादि में। निवेश थोड़ा सोच-समझकर करिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली। व्यापार अच्छा है, पीली वरतु पास रखें।
कन्या राशि
बहुत महत्वपूर्ण समय। रुका हुआ धन वापस मिलेगा, आय के नवीन स्रोत बनेंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, अत्यंत शुभकारी समय। निवेश आंख बंद करके करिएगा, बहुत अच्छा होगा। रिश्तों में मिठास बनी हुई है, नवप्रेम के लिए तैयार है, पुराना प्रेम भी साथ दे रहा है, जीवनसाथी के साथ बहुत मजे कर रहे हैं, शानदार समय है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि
व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। निवेश में धन कमाएंगे। मेडिसिन में निवेश करना या केमिकल में निवेश करना आपके लिए उचित होगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है, फिर भी थोड़ी सी मध्यम स्थिति, थोड़ी ड्राइनेस बनी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, चाहे नया प्रेम हो चाहे पुराना प्रेम हो। जीवनसाथी की स्थिति में बहुत अच्छी सुधार हो गई है. प्रेम पनप रहा है आपस में। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा है और निवेश के लिए उपयुक्त समय है। आराम से निवेश करिए, चाहे भूमि में चाहे मेटल में। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि
थोड़ा बच के पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। किसी चीज में अभीरिस्क मत लीजिए। नए प्रेम को रोक के रखिए, पुराने में बने रहिए। ऑप्शन की तलाश में मत रहिए। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय रहेगा। निवेश थोड़ा रुक जाइए। जीवनसाथी के साथ सानिध्य बना रहेगा। नौकरी-चाकरी में तरक्की करेंगे। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि
अत्यंत शुभकारी समय। बड़े सरस जीवन गुजार रहे हैं। जीवनसाथी का सानिध्य मिल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो रही है। नए प्रेम में जाने के लिए तैयार है और अगला भी तैयार है, तो बड़ी अच्छी स्थिति है। निवेश उचित रहेगा, बिल्कुल करिए। हर लिहाज़ से यह अत्यंत शुभकारी समय है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि
परेशानी भरा समय है। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। निर्णय भी अच्छे लेंगे। विपरीतलिंगी संबंधों में थोडी सी भ्रामक स्थिति आएगी। आपका पार्टनर अपोजिटिव वाला बात फील कराएगा और आप भी कराएंगे, तो थोड़ा बचके पार करिए। नए प्रेम को भी रोकिए। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। निवेश अभी थोड़ा रुक जाइए। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि
भावनाओं में बह के कोई निर्णय मत लीजिएगा। अति भावुकता ठीक नहीं होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। लेखकों के लिए, कवियों के लिए, फिल्मकारों के लिए बहुत अच्छा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ है। निवेश करें आप, कोई दिक्कत नहीं है। नए प्रेम को थोड़ा सा भी और जज करिए, परखिए,

