CG BREAKING: जिसका केस लड़ा, उसी की पत्नी से हुआ प्यार! फिर पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या….

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान निखिल गोस्वामी (27) निवासी कोनी के रूप में हुई है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी भोला मानिकपुरी (28) और मृतक के बीच लंबे समय से विवाद की स्थिति थी। पुलिस के अनुसार आरोपी को अपनी पत्नी और मृतक के बीच संबंध होने का संदेह था। इसी आशंका के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

बताया गया है कि गुरुवार शाम निखिल अपने एक मित्र के साथ बाहर निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर लिया गया है।

 

एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत विवाद और संबंधों को लेकर संदेह की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले से संबंधित किसी भी जानकारी को तत्काल पुलिस के साथ साझा करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!