CG BREAKING: दुर्ग में हथियारों का बड़ा खेल बेनकाब, पुलिस ने 2 लाख नकदी संग दबोचा आरोपी

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही, देशी कट्टा एवं 02 लाख रुपये नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

▪️ मुखबिर सूचना पर खारून नदी रेलवे ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
▪️ आरोपी के कब्जे से 01 नग देशी कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया
▪️ कार्रवाई के दौरान 02 लाख रुपये नगदी एवं मोबाईल फोन भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया
▪️ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई

डिजिटल डेस्क | दुर्ग: दिनांक 05.05.2026 को थाना कुम्हारी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खारून नदी स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे सफेद प्लास्टिक बोरी में अवैध देशी कट्टा एवं नगदी रकम रखकर बिक्री करने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम को देखकर संदेही व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अविनाश आष्टिकर निवासी कबीर नगर रायपुर बताया। आरोपी के कब्जे की तलाशी लेने पर 01 नग लोहे का देशी कट्टा, 01 नग जिंदा कारतूस, 02 लाख रुपये नगदी एवं 01 नग वीवो कंपनी का मोबाईल बरामद हुआ। आरोपी द्वारा उक्त हथियार एवं रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सामग्री को विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 00/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

▪️ घटना का कारण :
अवैध रूप से देशी कट्टा बिक्री करने की फिराक में आरोपी द्वारा हथियार रखना।

▪️ घटनास्थल :
खारून नदी के पास रेलवे ब्रिज के नीचे, कुम्हारी, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. अविनाश आष्टिकर, उम्र 53 वर्ष, निवासी एमडीडी 102 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कबीर नगर, रायपुर।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 01 नग लोहे का देशी कट्टा
2. 01 नग जिंदा कारतूस
3. 02 लाख रुपये नगदी
4. 01 नग वीवो कंपनी का मोबाईल
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी के थाना प्रभारी उनि पुरूषोत्तम कुर्रे, सउनि सुभाष बोरकर, आरक्षक जी. किरण, फनेश्वर गंगराले, विकास शेण्डे एवं राजेश ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध हथियार एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

—0000—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!