भीषण गर्मी में आयुष विभाग की पहल, लोगों को बांटा आम पना और दी स्वास्थ्य सलाह

डिजिटल डेस्क | दुर्ग:सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय चीचा के तत्वाधान में धमधा विकासखंड में आयुष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही बीपी एवं शुगर की जांच भी की गई।

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए आयुष विभाग द्वारा आमजनों को आम पना वितरित किया गया एवं लोगों को गर्मी से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा संचालित विभिन्न आयुष योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित लोगों को प्रदान की गई।

कार्यक्रम का अवलोकन क्षेत्र के माननीय विधायक श्री ईश्वर साहू एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा द्वारा किया गया। शिविर में कुल 82 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क औषधियां प्रदान की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!