Aaj ka Rashifal:14 April 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः वैवाहिक स्थिति आपकी अच्छी है, समीपता बनी हुई है। नौकरी-चाकरी की भी स्थिति अच्छी कहीं जाएगी। मानसिक परेशानी बनी रहेगी, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी, नकारात्मकता रहेगी। संतान वालों की भी समस्या संतान को लेकर रहेगी। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोई नेगेटिव बात न हो या समाचार न मिले, इस बात का ध्यान रखिएगा। यात्रा वर्जित रखिए। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशिः व्यावसायिक अचानक उत्थान हो सकता है। थौड़ा नेगेटिव माहौल बनेगा, लेकिन आपको नुकसान नहीं होगा। कोर्ट कचहरी से बचें। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, लेकिन खराब नहीं। प्रेम-संतान ठीक-ठाक है, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशिः धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। यात्रा न करें अभी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, फिर भी यात्रा वर्जित कह रहा हूं। भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य प्रारंभमत करिएगा, पूरा जांच-परख लीजिएगा इस समय। अपमानित होने का भय रहेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशिः अत्यधिक ध्यान रखिएगा, दुर्घटना का योग है। चोट चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड सकते हैं। परिस्थितियां बहुत प्रतिकूल हैं। प्रेम भी मध्यम, संतान भी मध्यम, व्यापार भी मध्यम। यह एक खराब टाइम जैसा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखना और बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशिः शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन डिस्टर्वेस काफी रहेगा। उदर रोग, पैरों के रोग या पैरों में चौट-चपेट से परेशान रहेंगे। शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे। जीत आपकी हो जाएगी, लेकिन डिस्टर्बेस बना रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशिः कन्या राशि की स्थिति अच्छी है। शत्रुओं पर दबदबा रहेगा, गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोडा मध्यम रहेगा। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखिएगा। सरकारी तंत्र से रुक-रुक कर लाभ होता रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

तुला राशिः भावुकता पर काबू रखिए, नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, खासकर मानसिक तौर पर। विद्यार्थी भी असमंजस में रहेंगे। प्रेम में तू तू मैं मैं के संकेत हैं। बच्चों को लेकर मन परेशान रहेगा। मानसिक खराबी, स्वास्थ्य ठीक है। जो लोग वैवाहिक जीवन में हैं, उनके लिए एक अच्छा समय है। बड़े रंगीन बने रहेंगे, खुरा रहेंगे अपने दांपत्य को लेकर। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशिः गृह कलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है। मां के स्वास्थ्य और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशिः कोई भी नया अभी व्यवसाय न शुरू करें, पराक्रम रंग नहीं लाएगा, नाक-कान-गला की परेशानी होगी, स्वास्थ्य प्रभावित, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी, व्यापार भी ठीक-ठाक रहेगा, अभी बहुत अच्छा नहीं है, लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशिः धन हानि के संकेत हैं, निवेश न करें, जुबान पर काबू रखें, कुटुंबों से न उलड़ों, प्रेम-संतान की स्थितिः काफी अच्छी, व्यापार बहुत अच्छा, शुभता की तरफ बढ़ रहे हैं, सफेद बस्तु पास रखना शुभ होगा।

कुंभ राशिः घबराहट, बेचैनी, शारीरिक मानसिक अवसाद बना रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है, व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा, हरी वस्तु पास रखें। मीन राशिः अज्ञात भय सताएगा, सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, प्रेम में दूरी, बच्चों से दूरी, स्वास्थ्य खराब रहना, एक नेगेटिव टाइम है हर लिहाज से, कोई रिस्क मत लीजियेगा। काली दस्तु का दान करना, शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!