दुर्ग ब्रेकिंग: आत्महत्या के लिए उकसाने के प्रकरण में महिला गिरफ्तार……लगातार पैसों की मांग कर मृतक को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया
आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने के मामले में फरार आरोपिया गिरफ्तार
▪️ आत्महत्या के लिए उकसाने के प्रकरण में फरार आरोपिया गिरफ्तार
▪️ प्रकरण में एक आरोपी पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है
▪️ लगातार पैसों की मांग कर मृतक को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया
▪️ प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी
डिजिटल डेस्क| दुर्ग: प्रार्थी सृजन कन्हैया पाण्डेय, निवासी हाउसिंग बोर्ड कोहका द्वारा सूचना दी गई कि मोहन रामटेके, उम्र 42 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कोहका, दिनांक 28.03.2026 को प्रातः अपने घर में मृत अवस्था में पाया गया। मर्ग जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण द्वारा 1,00,000 रुपये की मांग को लेकर लगातार घर जाकर एवं फोन के माध्यम से मृतक को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर मृतक द्वारा आत्महत्या की गई।
मर्ग जांच उपरांत थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 457/2026 धारा 108, 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
प्रकरण में फरार आरोपिया सोनिया गोस्वामी को दिनांक 06.04.2026 को उसके निवास स्थान ग्राम जेवरासिरसा से गिरफ्तार किया गया। आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
▪️ घटना का कारण :
पैसों की मांग को लेकर लगातार मानसिक प्रताड़ना
▪️ घटनास्थल :
मकान नं. 301-302, हाउसिंग बोर्ड कोहका, चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. सोनिया गोस्वामी, निवासी ग्राम जेवरासिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
प्रकरण अनुसार आवश्यक दस्तावेज एवं मोबाइल साक्ष्य
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में चौकी स्मृति नगर पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपिया को गिरफ्तार किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अवैध दबाव की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

