दुर्ग ब्रेकिंग: शिवनाथ नदी में कूदी महिला को पुलिस ने बचाया…..महिला सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
. दुर्ग पुलिस की कार्यवाही।
. डायल 112 की तत्परता से बची महिला की जान।
. आत्महत्या करने की नियत से शिवनाथ नदी में लगाई थी छलांग।
. महिला को किया गया परिजन के सुपुर्द।दिनाँक 03.01.2026 को किसी अज्ञात महिला व्दारा आत्महत्या करने की नियत से शिवनाथ नदी में कूदने की सूचना डीपीसीआर को प्राप्त होने पर दुर्ग थाना की डायल 112 के चिता 2 को इवेंट दिया गया। जो घटनास्थल पहुंचने पर पूनम श्रीवास्तव उम्र 40 वर्ष निवासी मोहन नगर थाना क्षेत्र व्दारा आत्महत्या करने के लिए शिवनाथ नदी में कूदगई थी, जिसे डायल 112 के स्टाफ व्दारा सुरक्षित उसके माँ और भाई के सुपुर्द किया गया।

