Aaj ka Rashifal:26 March 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि का राशि फल

आज मेष राशि के जातकों को व्यावसायिक सफलता देखने को मिलेगी, अपनों का साथ होगा, सेहत मध्यम बनी रहेगी, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली बनी हुई है। व्यापार बहुत अच्छा बना रहेगा। पीली वस्तु पास रखने से लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ जातक शब्द जातक की तरह व्यवहार करेंगे। फंड में बढ़ोतरी होगी, नए-नए संयोग और लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। पीली वस्तु का दान करने से फायदा होगा।

मिथुन राशि

मिथुन जातक मानसिक चंचलता का ध्यान रखें। आज के दिन शुभता बढ़ेगी, प्रेम विवाह की तरफ आगे बढ़ेगा, सेहत में सुधार होगा। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है। काली जी को प्रणाम करने से शुभ फल मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के अनाप-शनाप खर्च होंगे। सेहत, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी रहेगी। चिंताएं बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मन परेशान रहेगा। कुल मिलाकर अच्छा समय नहीं रहने वाला है। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि

सिंह जातकों के लिए आज के दिन आय के नए स्रोत बनेंगे, यात्रा के योग बनेंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी और सेहत, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा बना रहेगा। लेकिन सूर्य के अष्टम भाव में होने की वजह से सेहत का ख्याल रखें। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को कोट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। वाद-विवाद और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पिता का साथ बना रहेगा।

तुला राशि

भाग्यवश काम बनेंगे। समय अनुकूल बना हुआ है, सेहत में सुधार, प्रेम संतान का साथ और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। पीली वस्तु का दान करना शुभरहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक जातकों के लिए समय ठीक बना हुआ है लेकिन थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा, व्यापार अच्छा बना रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का विवाह तय हो सकता है। विवाहित लोग पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरी की स्थिति अच्छी बनी हुई है, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। लाल वस्तु पास रखने से फायदा होगा।

मकर राशि

मकर जातकों का शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा। प्रेम-संतान का साथ और व्यापार अच्छा बना रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीष बना रहेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के विद्यार्थियों, लेखक, कवियों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। सेहत अच्छी बनी रहेगी। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है। हरी वस्तु पारा रखें।

मीन राशि

धू-भवन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। घर में कोई शुभ कार्य संभव है, मां की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। सेहत, प्रेम, संतान और व्यापार सभी चीजें अति शुभ बनी रहेंगी। हरी वस्तु का दान करना शुभरहेगा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!