छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द: हिन्दी पेपर लीक, परीक्षा निरस्त!….अब इस तारीख को होगा परीक्षा

डिजिटल डेस्क |दुर्ग/रायपुर, 23 मार्च: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 14 मार्च 2026 को आयोजित हिन्दी परीक्षा अब अमान्य मानी जाएगी। उक्त परीक्षा का पुनः आयोजन 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 एवं 16 मार्च को सोशल मीडिया तथा कुछ समाचार पत्रों में हिन्दी विषय के सेट ‘बी’ का प्रश्नपत्र लीक होने के संबंध में दावे सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच हेतु साइबर थाना में लिखित सूचना दी गई, साथ ही सिटी कोतवाली में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई।

विषय की जांच के उपरांत 23 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में प्राप्त तथ्यों के आधार पर परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

मंडल ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। मामले की जांच जारी है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!