भारत–दक्षिण अफ्रीका मैच पर लग रहा था करोड़ों का दांव, दुर्ग पुलगांव पुलिस ने फरार सटोरिया दबोचा
फरार आरोपी को पुलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऑनलाइन सट्टा के प्रकरण में फरार था आरोपी
आरोपी की कब्जे से दो नग मोबाइल किया गया जप्त
पूर्व में एक आरोपी को भेजा गया था जेल
दिनांक 03.12.2025 को मुखबीर से सूचना मिली थी की पुलगांव चौक के पास टीकम बंजारे नामक व्यक्ति अपने मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा क्रिकेट का रुपए का हार जीत का दाम लगाकर खेल रहा है की सूचना पर बताएं वीर के घेराबंदी कर पकड़ कर नाम पूछने पर अपना नाम टीकम बंजारे उम्र 28 साल पता पुलगांव स्कूल के पास रहने वाला बताया आरोपी के मोबाइल चेक करने पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलने का साक्षी मिलने पर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया पूछताछ पर बताया कि अपने दोस्त पवन तांबूल द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में आईपी पासवर्ड बनाकर पैसा कमाया जा सकता है बताने पर आईडी और पासवर्ड बना कर दिया है
जिसमें आरोपी टीकम बंजारे द्वारा 03.12.2025 को इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका के मैच में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में आईडी पासवर्ड बनाकर पैसे का दाव लगाकर क्रिकेट टीम पर हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खेल खेलना कबूल किया आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाइल जप्त किया गया
घटना के बाद से फरार आरोपी पवन तंबूले के सकुनत में जाकर पता तलाश किया गया थाना लाकर पूछताछ करने पर आईडी बनाकर आरोपी टीकम बंजारे उम्र 26 साल पुलगांव को सट्टा खेलने के लिए देना बताया आरोपी पवन तम्बूले उम्र 26 साल शंकर नगर मुक्तिधाम के पास से दो नग मोबाइल जप्त किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया l
आरोपी :- पवन तम्बूले उम्र 26 साल शंकर नगर

