दिवाली को यूनिस्को की अमृत सांस्कृतिक धरोहर की सूची में किया गया शामिल
दीपावली को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है। यह निर्णय दिल्ली के लाल किले में आयोजित बैठक के दौरान लिया गया। भारत की15 सांस्कृतिक विरासत इस सूची में शामिल है, जिनमें कुम्भ मेला, दुर्गा पूजा, गरबा नृत्य, योग और रामलीला शामिल हैं।

यह निर्णय यूनेस्को की एक अहम बैठक के दौरान लिया गया। बैठक दिल्ली के लाल किले में आयोजित की गई थी। इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दीपावली हमारी सभ्यता की आत्मा है और देश-विदेश में हर देशवासी इस फैसले से उत्साहित है।
यह पहली बार है जब भारत इसकी अंतरसरकारी समिति के सत्र की मेजबानी कर रहा है। यह समिति अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा के लिए कार्य करती है। इस समिति का 20वां सत्र आठ दिसंबर से 13 दिसंबर तक लाल किले में चल रहा है।

