CG BREAKING: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी
जिला – सुकमा
दिनांक – 18 सितम्बर 2025 सुकमा जिले के पश्चिमी हिस्से के घने जंगलों और पहाड़ी इलाके में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद से दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।
पुलिस द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ स्थल और ऑपरेशन से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां फिलहाल साझा नहीं की जा रही हैं, ताकि सुरक्षाबलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस का कहना है कि जब तक ऑपरेशन पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक विस्तृत जानकारी देना संभव नहीं होगा।

फिलहाल इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है और सघन तलाशी अभियान जारी है।

