भिलाई के हाईटेक अस्पताल में 32 लाख का गबन! कैशियर का फर्जी ई-मेल वाला खेल आया सामने, गिरफ्तार

हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह

 

▪️ हाईटेक अस्पताल में कैशियर के पद पर कार्यरत आरोपी द्वारा संस्थान की नकद राशि बैंक में जमा नहीं कर करीब 32 लाख रुपये का गबन किया गया।

▪️ आरोपी द्वारा राशि बैंक में जमा किए जाने संबंधी फर्जी जानकारी ई-मेल के माध्यम से देकर संस्थान के अधिकारियों को लगातार गुमराह किया जाता था।

▪️ शिकायत की जांच में वित्तीय अनियमितता एवं गबन के तथ्य सामने आने पर थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

▪️ विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर गबन की राशि से खरीदा गया Samsung कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये, जप्त किया गया।

 

 

हाईटेक अस्पताल की नकद राशि में करीब 32 लाख रुपये के गबन के मामले में थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए आरोपी कैशियर को गिरफ्तार किया तथा गबन की राशि से खरीदा गया मोबाइल फोन जप्त किया।

 

 

हाईटेक अस्पताल, भिलाई के संचालक मनोज अग्रवाल द्वारा चौकी स्मृति नगर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में बताया गया कि अस्पताल में पिछले लगभग 06 वर्षों से कैशियर के पद पर कार्यरत जसविंदर सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी 122/डी रुआबांधा सेक्टर, भिलाई, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग द्वारा अस्पताल की राशि बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रखी जा रही थी।

 

शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा उपलब्ध दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन एवं अन्य संबंधित तथ्यों की जांच की गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने कैशियर के पद का दुरुपयोग करते हुए संस्थान की लगभग 32 लाख रुपये की राशि का गबन किया है। इस पर थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 1301/2026, धारा 316(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गबन की राशि के उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। आरोपी द्वारा राशि बैंक में जमा करने के संबंध में ई-मेल के माध्यम से गलत जानकारी देकर वास्तविक स्थिति छिपाने का प्रयास किया गया था।

 

पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जसविंदर सिंह को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा गबन की राशि से खरीदा गया Samsung कंपनी का मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत लगभग ₹1,50,000/-, विधिवत जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड की कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

 

 

आरोपी द्वारा कैशियर के पद का लाभ उठाकर अस्पताल की नकद राशि बैंक में जमा करने के बजाय अपने कब्जे में रखी जाती थी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को राशि बैंक में जमा किए जाने की फर्जी जानकारी ई-मेल के माध्यम से भेजकर वास्तविक वित्तीय स्थिति को छिपाया जाता था।

 

घटना स्थल

 

हाईटेक अस्पताल, भिलाई, चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला क्षेत्र, जिला दुर्ग।

 

आरोपी का नाम

 

जसविंदर सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी 122/डी रुआबांधा सेक्टर, भिलाई, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।

 

जप्त सामग्री

 

1. Samsung कंपनी का 01 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत लगभग ₹1,50,000/-।

 

उक्त प्रकरण में चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शिकायत की गंभीरता को देखते हुए दस्तावेजों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच, साक्ष्य संकलन तथा आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

 

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं व्यवसायिक संस्थानों से अपील करती है कि संस्थान की वित्तीय राशि के लेन-देन एवं बैंक जमा संबंधी अभिलेखों का नियमित रूप से मिलान एवं सत्यापन करें। किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता, धोखाधड़ी अथवा गबन की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे समय पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!