दुर्ग ब्रेकिंग: भिलाई सेक्टर-7 अंडरब्रिज के पास नाले से युवक का शव बरामद….
भिलाई कोतवाली पुलिस
दिनांक : 04.09.2025
- भिलाई सेक्टर-7 अंडरब्रिज के पास नाले से युवक का शव बरामद
- इलाके में मची सनसनी, मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी
- पुलिस ने शव को मर्चुरी भेजा, मामला संदिग्ध

दुर्ग, 04 सितम्बर। आज भिलाई के सेक्टर-7 स्थित अंडरब्रिज के पास नाले से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़े होने की सूचना डायल 112 को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची।

भिलाई कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और शव को मर्चुरी भेज दिया गया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव की स्थिति और आसपास के हालात को देखते हुए मामले को संदिग्ध माना जा रहा है।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके।

