दुर्ग ब्रेकिंग: तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, होली मनाने आया था ससुराल

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/ पाटन: होली पर्व के दूसरे दिन गुरुवार सुबह ग्राम राखी स्थित एक तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सुबह टहलने निकले स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा और इसकी जानकारी तत्काल पाटन पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की गई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जांच के दौरान मृतक की पहचान सूरज दास मानिकपुरी (उम्र 26 वर्ष) निवासी सेजबहार रायपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक होली का त्योहार मनाने अपने ससुराल ग्राम राखी आया हुआ था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गया था, जहां संभवतः गहरे पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही हो सकेगी।

मामले में पाटन थाना में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!